Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- भाजपा ने विपिन पांडे को पार्टी से किया निष्कासित

मीनाक्षी

हल्द्वानी।भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बड़ा कदम उठाया है। भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे को अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी की ओर से यह कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर की गई है। जिसे युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने आधिकारिक रूप से जारी किया। पांडे की न केवल पद से छुट्टी की गई, बल्कि उनकी सक्रिय सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। भाजपा ने साफ कर दिया है कि संगठन में अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। चाहे वह कोई पदाधिकारी हो या सामान्य कार्यकर्ता, सभी को पार्टी के नियमों का पालन करना अनिवार्य है।पार्टी से निष्कासन के बाद विपिन पांडे ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “धन्यवाद भाजपा… दायित्वमुक्त के लिए। मुझे भी हिंदुत्व के कार्यों पर आपकी रोक-टोक से मन नहीं मानता था। हिंदुत्व की आवाज उठाता था, उठाता रहूंगा।” उनकी यह प्रतिक्रिया साफ तौर पर इशारा करती है कि उन्होंने पार्टी के अंदर रहते हुए भी कई मुद्दों पर अपनी अलग राय रखी, विशेषकर हिंदुत्व से जुड़े विषयों पर।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कैंची धाम मार्ग पर सड़क से डिवाइडर तक गुलदार की चहलकदमी

More in उत्तराखण्ड

Trending News