Connect with us

Uncategorized

केम्पटी से मसूरी जाने वाली सड़क पर हुआ भारी भूस्खलन,मार्ग पर आवाजाही बंद

उत्तराखंड में आज के समय में भारी बारिश का प्रकोप देखने को मिल रहा है .केम्पटी से मसूरी जाने वाली सड़क पर सिया गांव के पास भारी भूस्खलन आ गया है. जिससे मार्ग बाधित हो गया है. प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश के कारण मसूरी से केम्पटी जाने वाली सड़क का एक हिस्सा भू-धंसाव से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे यह मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद है. राजमार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है.प्रशासन ने फिलहाल इस मार्ग का उपयोग न करने और मसूरी से केम्प्टी व केम्पटी से मसूरी जाने और वहां से आने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है. इसके साथ ही वहांरहने वाले लोगों और और यात्रियों से सावधानी बरतने और अनावश्यक जोखिम न लेने की अपील की है.

यह भी पढ़ें -  Chamoli cloudburst: लापता कर्मचारी का नहीं मिला कोई सुराग, बचाव अभियान तेज

More in Uncategorized

Trending News