Connect with us

उत्तराखण्ड

हेली कंपनियां कर रही बड़ी लापरवाही, जानकीचट्टी में स्टार्ट हेलीकॉप्टर में बैठा रहें श्रद्धालुओं को

यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी के समीप खरसाली गांव में हेली कंपनियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां हेली कंपनियां स्टार्ट हेलीकॉप्टर में ही श्रद्धालुओं को उतार व चढ़ा रही है।
जो कि स्वयं दुर्घटना को दावत दे रहा है।

बता दें कि बीते साल केदारनाथ धाम में चालू हेलिकॉप्टर में बैठते हुए एक व्यक्ति की हेली पंखे की चपेट में आने से मौत हो गई थी, जिसके बाद सभी हेली कंपनियों के लिए सख्त नियम बनाए गए थे। लेकिन खरसालीगांव में नियमों को दरकिनार कर हेलीपैड पर श्रद्धालुओं की जान को खतरे में डालने का काम किया जा रहा है।

यहां श्रद्धालुओं को चालू हेलीकॉप्टर में ही बैठाया और उतारा जा रहा है, जिससे केदारनाथ जैसे हादसे का खतरा बना हुआ है। इधर, एसडीएम बड़कोट मुकेश चंद्र रमोला ने इसे गंभीर और श्रद्धालुओं के जीवन के साथ खिलवाड़ बताते हुए जांच कराने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  दिल्ली में CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, सांसद अनिल बलूनी भी रहे साथ

More in उत्तराखण्ड

Trending News