Connect with us

कुमाऊँ

यहां जंगल से निकलकर हाथी पहुंचा ग्रामीण इलाके में, दहशत

हल्द्वानी। यहां बरेली रोड मोटाहल्दू में हाथी के द्वारा नुकसान करने की सूचना आयी है जहां एक हाथी अचानक खेतों में घुस गया और उसने धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद वह ग्रामीण के घर के बाहर तक पहुंच गया। इस दृश्य को देख लोगों की सांसे अटक गई । गनीमत रही कि हाथी ने कोई हरकत नहीं की और वह वापस जंगल की ओर चला गयायह मामला गत दिवस सुबह 5 बजे का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने हाथियों के रोकने के लिए सोलर फेंसिंग लगाई है लेकिन लंबे वक्त से वह खराब हो गई और इसी वजह जंगली जानवर जंगल से निकलकर गांव के इलाकों में आने शुरू हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार

More in कुमाऊँ

Trending News