Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां बच्चो को स्कूल ले जा रही बस हुई दुर्घटना का शिकार

हल्द्वानी। दिन पर दिन सड़क हादसों को लेकर मामले बढ़ते जा रहे हैं कि ऐसे ही मामला आज सुबह हल्द्वानी के चोरगलिया से सामने आ रहा है जानकारी के अनुसार चोरगलिया में सोमवार सुबह एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार स्कूल बस का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। हादसे में बच्चे और कर्मचारी चोटिल हुए है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। चोरगलिया पब्लिक स्कूल की बस 20 बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई। हादसे की वजह बस का अगला टायर फट गया। सभी बच्चे सुरक्षित हैं, हालांकि बच्चों को चोटें आई हैं। एक सफाई कर्मचारी भी चोटिल है। एक महिला कंडक्टर भी बस में थी।

यह भी पढ़ें -  2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना, मंत्री रेखा आर्या ने उठाई ‘संकल्प कांवड़ यात्रा’
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News