Connect with us

उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा के लिए कब से होगी हेली टिकटों की बुकिंग, जानिए यहां

देहरादून। प्रदेश में चारधाम यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से 20 अप्रैल से शुरू होगी। इस बार हेली टिकटों के दाम में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।

वही इस साल से बदरीनाथ धाम के लिए भी हेली सेवा शुरू हो रही है। चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण भी शुरू हो चुके है।

बता दें कि प्रदेश में हर वर्ष केदारनाथ के लिए हेली सेवा का संचालन किया जाता है। जिसके लिए सोनप्रयाग, गुप्तकाशी और सिरसी में तीन सेक्टर बनाए गए हैं। यहां बने हुए नौ हेलीपैड से केदारनाथ के लिए हेली सेवाएं संचालित की जाती है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - 20 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे कुमाऊं के ट्रांसपोर्टर, पहाड़ों में माल परिवहन होगा प्रभावित
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News