Connect with us

उत्तराखण्ड

हावड़ा एक्सप्रेस का इंजन हुआ खराब, मोटाहल्दू रेलवे क्रासिंग पर रूकी रही

हावड़ा एक्सप्रेस का इंजन आज सुबह यहां मोटाहल्दू रेलवे क्रासिंग नंबर 48 पर फेल हो गया। दरअसल हावड़ा से काठगोदाम आ रही ट्रेन आज सुबह पटरी पर एक सांड के सामने आने पर चालक को रोकनी पड़ी। अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना होने की आंशका थी। लेकिन चालक की सूझबूझ से हादसा होते होते बच गया।

जानकारी के अनुसार अपने निर्धारित समय पर हावड़ा एक्सप्रेस काठगोदाम की ओर जा रही थी। इसी बीच जैसे ही ट्रेन मोटाहल्दू रेलवे क्रासिंग पर पहुंची कि एक सांड पटरी पर आ गया। चालक ने एहतियातन इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। लोगों ने सांड को पटरी से हटाया। उसके बाद जैसे ही चालक ने ट्रेन को दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश की तो ट्रेन का इंजन स्टार्ट नहीं हुआ जिससे काफी देर लगभग पौन घंटे तक ट्रेन रवाना न होने से फाटक बंद रहा जिससे फाटक के दोनों ओर जाम लग गया। ट्रेन में बैठे यात्रियों के साथ साथ ग्रामीणों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  मंत्री खजान दास का बड़ा बयान, अक्टूबर अंत तक मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों पर होगी कार्रवाई

More in उत्तराखण्ड

Trending News