Connect with us

Uncategorized

गैस सिलेंडर फटने से झोपड़ी जलकर राख, एक महिला झुलसी

मीनाक्षी

हल्द्वानी।यहां हिम्मतपुर मल्ला क्षेत्र में एक गैस सिलेंडर फटने से झोपड़ी जलकर खाक हो गई और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना तब हुई जब झोपड़ी में रखा सिलेंडर अचानक फट गया। विस्फोट के बाद झोपड़ी में आग लग गई, जिसमें एक महिला झुलस गई।सूचना मिलने पर तुरंत महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। झोपड़ी एक बटाईदार की थी, जो खेतों में काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पटवारी भी पहुंच गए, जो अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और अन्य संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है

यह भी पढ़ें -  दून अस्पताल के सफाई कर्मचारी ने किया सुसाइड, बच्चे के साथ लिफ्ट में अश्लील हरकत के थे आरोप

More in Uncategorized

Trending News