Connect with us

Uncategorized

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

उत्तराखंड के कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में न जाने की अपील की है.मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में भारी बारिश की संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि देहरादून, चमोली और नैनीताल जिले में येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं शेष अन्य जनपदों में भी हल्की बारिश की संभावना है.मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मॉनसून की विदाई से पहले पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं. जबकि मैदानी क्षेत्रों में धूप निकलने से गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. वहीं आज बागेश्वर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. इसके साथ ही संवेदशील इलाकों में जाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले

More in Uncategorized

Trending News