Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में निकाय चुनाव से ज्यादा मतदाता विधानसभा चुनाव में लेते हैं रुचि

मीनाक्षी

हल्द्वानी में निकाय चुनाव से अधिक मतदाता विधानसभा चुनाव में रुचि लेते हैं। 2017 में हुए विस चुनाव और 2018 में निगम के चुनावों में मतदान के आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। सालभर में दो चुनावों के परिणामों की तुलना के बाद यह पाया गया कि विस के मुकाबले चार प्रतिशत कम मतदाताओं ने निकाय में भागीदारी की। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक 2017 के विधानसभा चुनाव में हल्द्वानी विस में कुल 140,407 मतदाता थे। जिनमें से 94,182 लोगों ने मतदान किया। प्रतिशत में बात करें तो हल्द्वानी के 67.08% लोगों ने विधायक चुनने को अपने मत का प्रयोग किया। ठीक एक साल बाद हल्द्वानी नगर निगम के चुनाव हुए। जिसमें 213181 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें पुरुष मतदाता 109178 और महिला मतदाता 104003 थे। चुनाव में 13479 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 63 रहा। जो कि विस के मुकाबले चार प्रतिशत कम रहा। इससे साफ रहा कि निगम के चुनाव में विस के मुकाबले लोग कम रुचि रखते हैं। जबकि निगम का क्षेत्र काफी बढ़ा है। अब निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद वोटरों पर प्रत्याशियों की नजरें हैं। साथ ही मत प्रतिशत बढ़ाने का भी जोर शोर से तैयारी चल रही है। निगम क्षेत्र में 60 वार्ड हैं। जिनमें से 19 इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।

Ad
यह भी पढ़ें -  भगवानपुर में जाम पर भड़के विधायक फुरकान, JCB से बंद रास्ते को खुलवाया

More in Uncategorized

Trending News