Connect with us

उत्तराखण्ड

पर्वतीय पत्रकार महासंघ की होली में कलाकारों ने बांधा समा

हल्द्वानी। आपसी प्रेम, सौहार्द, एकता तथा भाईचारे का संदेश देते हुए पर्वतीय पत्रकार महासंघ ने होली मनाई। इस आयोजन में हल्द्वानी महानगर के संभ्रांत नागरिकों सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों ने शिरकत की।

रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट परिसर में यूनियन के संरक्षक डाॅ दिनेश जोशी ,अध्यक्ष सुरेश पाठक की उपस्थिति में होली का आयोजन किया गया। जिसमें होलयारों ने खूब समा बांधा। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष सुरेश पाठक ने कहा कि रंंगों का त्योहार होली पर्व एकता व भाईचारे का प्रतीक है। सभी को मिलजुलकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा इसी तरह यूनियन का भी गठन किया गया है। उत्तराखंड में लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों को एक सूत्र में बांधकर यूनियन को मजबूत किया जायेगा। उनके हितों का ध्यान रखा जायेगा।

इस अवसर पर यूनियन के डाॅ मदन मोहन पाठक,गुरमीत सिंह,दामोदर जोशी देवांशु,डाॅ जे सी पंत,भावना पाठक, वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र क्वीरा, महेन्द्र सिंह नेगी, डाॅ जसवंत पुरी,शंकर फुलारा, विजय कांडपाल,कु.तनुजा,बीना,आकांशा समेत कई लोग मौजूद थे।

Ad
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट बैठक में 12 अहम फैसले, उपनल कर्मियों और शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात

More in उत्तराखण्ड

Trending News