Connect with us

उत्तराखण्ड

पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड एवं प्रेस क्लब की होली में कलाकारों ने बांधा समा

हल्द्वानी। पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड एवं प्रेस क्लब फाॅर पब्लिक वेल्फेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होली महोत्सव में गुरुवार को खूब समा बांधा।
नवाबी रोड स्थित एक बैंकटहाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने फूलों की होली खेली गई। इस मौके पर होली गायक रमेश पलड़िया व उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बांधा। कार्यक्रम में पर्वतीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी आगन्तुकों का स्वागत किया और होली की शुभकामनाएं दी।

होली महोत्सव में प्रेस क्लब टीम के वरिष्ठ पत्रकार भुवन जोशी, संजय रावत,राजेश सरकार, गुरमीत सिंह, के अलावा पर्वतीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय उप्रेती, मदन मोहन पाठक, राजेन्द्र क्वीरा, दीपक मनराल,भावना पाठक, अश्विनी सक्सेना, दीपक भंडारी, अजय अनेजा, प्रेम सिंह दानू,आनंद बत्रा,सुरेन्द्र मौर्य तथा वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला, गणेश जोशी, गोविंद सनवाल, डां विपिन चन्द्रा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट किशोर पंत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा सुमित्रा प्रसाद, वरिष्ठ नागरिक तारा दत्त पांडे,अजय वर्मा,कुलदीप सिंह रौतेला, गिरीश भट्ट, त्रिलोक आर्य, कमल राजपाल, हिमांशु पांडेय, आकांशा, पूर्णिमा पाण्डे, पूजा नयाल, प्रियंका पिहू, समेत कई पत्रकार उपस्थित हुए।

Ad
यह भी पढ़ें -  16 June Uttarakhand Weather Update: IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

More in उत्तराखण्ड

Trending News