Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बढ़ा ठंड का कहर, विभाग ने जारी किया बारिश- बर्फबारी का अलर्ट



उत्तराखंड में बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया है। मैदानी इलाकों में सुबह से ही आसमान में घने बदल छाए रहे। जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के आस-पास वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।


मौसम विभग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी
बता दें लंबे समय के बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है। बुधवार सुबह को तड़के गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई। जहां एक ओर पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश हो रही है तो वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं तो कई स्थानों पर कोहरा छाया हुआ है।

ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट
राजधानी देहरादून समेत पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटीफॉल में सुबह की शुरूआत तो हल्की धूप से हुई थी। लेकिन उसके बाद ही इन क्षेत्रों में बादल छाने लगे हैं। ठंडी हवाएं चलने से सभी स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Ad
यह भी पढ़ें -  NEET Re-Exam 2026 आज: उत्तराखंड में 21 हजार अभ्यर्थी देंगे पुनर्परीक्षा, दून में धारा 163 लागू

More in Uncategorized

Trending News