Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में इस तारीख से बदलेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी किया बारिश-बर्फबारी का अलर्ट



उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 11 मार्च से मौजम का मिजाज बदलने की संभावना है।


मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 10 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है। जबकि 11 और 12 मार्च को पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है। वैज्ञानिकों के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 13 मार्च को प्रदेश के सभी जनपदों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है

Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 57वीं वाहिनी SSB कमांडेंट मनोहर लाल ने अंतराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का किया निरीक्षण। जवानों का किया उत्साहवर्धन।

More in उत्तराखण्ड

Trending News