Connect with us

कुमाऊँ

जिला विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, प्रॉपर्टी डीलरों पर कसा शिकंजा

हल्द्वानी। नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रॉपर्टी डीलरो पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है।
प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने नियम विरुद्ध तरीके से कालोनी काटने पर शिकंजा कसा। बता दें कि ब्यूराखाम दमूवाढूंगा चांदमारी में गोपाल दत्त गौड़ द्वारा 10 बीघा जमीन में कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। जिसका चालान कर दिया गया है, साथ ही कॉलोनी के संबंध में अभिलेखों की जानकारी के लिए तहसीलदार हल्द्वानी को पत्र लिखा गया है। जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के भी निर्देश ऋचा सिंह द्वारा दिए गए हैं, सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अवैध तरीके से कोई भी कॉलोनी हो या निर्माण उसके खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Ad
यह भी पढ़ें -  राजीव महर्षि ने कर्नाटक के CM डी.के. शिवकुमार से की मुलाकात, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर की चर्चा
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News