Connect with us

उत्तराखण्ड

भांजे पर बलात्कार का आरोप,जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। राजधानी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। थाना राजपुर क्षेत्र में पीड़िता के साथ उसके ही भांजे ने एक महीने तक बलात्कार करने का आरोप है। पीड़िता ने भांजे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस मामले में जुट गई है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई की वह अपने बच्चों और पति के साथ राजपुर में रहती है।

पीड़िता के पति का भांजा भी उन लोगों के साथ ही रहता है। उसका पति गार्ड की नौकरी करता है, जिसकी ड्यूटी रात में होती है।पति के रात की ड्यूटी होने का फायदा उठाकर भांजा मामी के साथ पिछले एक महीने से बलात्कार कर रहा था। जब पीड़िता ने अपनी आपबीती पति को सुनाई तो वह उसका का साथ न देकर उल्टा अपनी पत्नी पर ही झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाने लगा।
एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी भांजा मनोज के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही थाना राजपुर पुलिस को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाए।

Ad
यह भी पढ़ें -  घर पहुंचने से पहले छिनी जिंदगी, कैंटर की टक्कर से रोडवेज चालक की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News