Connect with us

Uncategorized

दुर्घटना के 18 दिन बाद शारदा नदी से बरामद हुआ किरोड़ा नाले में बहे मंगल का शव

रिपोर्ट – विनोद पाल

टनकपुर – पूर्णागिरि मार्ग में किरौड़ा नाले में 9 अगस्त की सुबह मूसलाधार बारिश में एक मैक्स पलट कर बह गई थी। जिसमें नौ लोग सवार थे। जिनमें से एक किशोरी व एक युवती की मौत हो गई थी। वही नौ वर्षीय बालक मंगल पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी विजयपुर पकडिय़ा खटीमा लापता हो गया था। सोमवार को घटना के 18 दिन बाद मंगल सिंह शव बरामद हुआ है। जिसे पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया है। और मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त कर ली गई है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शारदा नदी से बालक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों द्वारा उप जिला चिकित्सालय में पहुंचकर शव की शिनाख्त मंगल सिंह के रूप में की गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दुखद घटना में तीन लोगों की मौत हुई

यह भी पढ़ें -  चमोली टनल हादसा: भारी बारिश से निर्माणाधीन सुरंग में घुसा पानी और मलबा, 16 मजदूरों का सुरक्षित रेस्क्यू; अपनों की जानकारी के लिए तुरंत मिलाएं ये हेल्पलाइन नंबर

More in Uncategorized

Trending News