Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा कार्यालय में चलाया सदस्यता अभियान

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी जनपद बागेश्वर कार्यालय में आज संगठन पर्व के मौके पर सदस्यता अभियान 2024 जिला लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाअध्यक्ष इंद्र सिंह फर्सवाण द्वारा की गई।

बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल रहे। जिसमें मुख्य वक्ता द्वारा सभी को सदस्य बनने हेतु 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर भाजपा का सदस्य बनने को कहा गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से सभी बूथों पर 200 सदस्य बनाने को कहा गया। मुख्य वक्ता द्वारा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्सवाण ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बसंती देव ,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्रीमती उमा बिष्ट ,निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल , श्रीमति जीवंती कांडपाल ,गौरव दास सहित अन्य पदाधिकारियों को सदस्य बनाकर बधाई और शुभकामना दी गई।
संचालन जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश शाह ने किया ।
बैठक में जिला महामंत्री घनश्याम जोशी , सुरेश कांडपाल,डॉक्टर राजेंद्र परिहार,दयाल कांडपाल,जनार्दन लोहुमी,हरीश रावत, संजय नेगी, दीपक घस्याल, नितिन जोशी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  IMD ने चार जिलों के लिए जारी की बारिश की चेतावनी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News