Connect with us

Uncategorized

सड़क हादसे में माँ बेटे की मौत

मीनाक्षी

रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी अनुसार बाइक पर सवार मां बेटे अपने घर जा रहे थे लेकिन रास्ते में बाइक तेज रफ्तार डंपर के चपेट में आ गए है जिस कारण दोनो मां बेटों की दर्दनाक मौत हो गई, जानकारी अनुसार दोनों रिश्तेदार में रामनगर आये हुए थे और बापिस अपने घर रामपुर उत्तरप्रदेश जा रहेंगे इस दौरान डंपर के साथ बाइक की टक्कर हो गई, जिससे दोनों की मौत हो गई।
ग्राम टांडा मल्लू के पूर्व प्रधान अब्दुल सव्वार ने बताया कि रविवार को ग्राम बाहुपूरा जिला रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी 22 साल का फैजान अपनी मां जैनब के साथ बाइक से रामनगर के ग्राम टांडा मल्लू में अपने ताऊ केय हां आया था। सोमवार की सुबह दोनों मां-बेटे बाइक से वापस रामपुर लौट रहे थे। इस बीच पीरूमदारा के पास डंपर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अवस्था में दोनों को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे का बाद पुलिस द्वारा डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले

More in Uncategorized

Trending News