Connect with us

उत्तराखण्ड

मेरी पत्नी मुझे बहुत मारती है साहब, मुझे बचा लो, सैन्यकर्मी पहुंचा कोतवाली

साहब मेरी पत्नी मुझे बहुत मारती है। मुझे उससे बचा लो। सुबह भी किसी बात को लेकर थोड़ी सी बहस क्या हुई उसने मेरी पिटाई कर दी। इस बात शिकायत लेकर सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी निवासी एक सैन्यकर्मी कर्मी पहुंचा कोतवाली। इस सैन्यकर्मी ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी से बचाव करने और कार्रवाई की मांग की है।बुधवार को एक चौंका देने वाला मामला सामने आया। सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे एक सैन्यकर्मी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह सेना में तैनात है। लेकिन वह अपने ही घर पर सुरक्षित नहीं है। कहा कि उसकी पत्नी लंबे काफी समय से उसका उत्पीड़न कर रही है। आए दिन छोटी-छोटी बातों पर बहस करते रहती है। उसकी बातों का अगर जवाब देता हूं तो वह मारपीट करने पर उतारू हो जाती है। बुधवार को भी किसी बात लेकर उनके बीच बहस हुई तो पत्नी ने उसे पीट दिया। जब उसका विरोध किया तो घर से निकल जाने की बात कह दी। इसके बाद मौके पर दूसरे पक्ष को भी बुलाया गया।इस दौरान कोतवाली में भी दोनों के बीच हंगामा हो गया। वहीं कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यह पारिवारिक मामला है, यह मामले घर तक ही सीमित रहें तो ही बेहतर रहता है। हालांकि मामला अब कोतवाली पहुंचा है तो पति-पत्नी में समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर : रेखा आर्या विवाद में पति पप्पू गिरधारी को झटका, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत, अब गिरफ्तारी तय

More in उत्तराखण्ड

Trending News