Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल: झील में तैरता मिला महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

नैनीताल। आज अपराह्न नैनीताल झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अपराह्न के आसपास लोगों ने पुलिस को सुचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला। और शिनाख्त शुरू कर दिए गए हैं।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार अपराह्न नैनीताल झील में एक शव तैरने की सूचना मिली। इस पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने नाव चालकों की मदद से एक महिला के शव को पाषाण देवी मंदिर के पास से बरामद किया।

इधर बोट हाउस क्लब कर्मचारी ने बताया कि उन्होंने सुबह 11 बजे के आसपास तल्लीताल डांठ पर एक ऐसी ही महिला को ठंडी सड़क की ओर जाते हुए देखा, शायद उक्त महिला बाहर कहीं से टैक्सी से आई थी। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि पुलिस इस आधार पर ही महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें -  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News