Connect with us

उत्तराखण्ड

ट्रेंड टैक्स व दुकानों के किराए में वृद्धि को लेकर पालिका के खिलाफ नारेबाजी,निकाली रैली

रिपोर्ट – भुवन ठठोला,

नैनीताल। लंबे समय से ट्रेड टैक्स व दुकानों के किराए में वृद्धि को लेकर व्यापारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को भी व्यापार मंडल के समस्त व्यापारियों ने मल्लीताल स्थित राम सेवक सभा से लेकर नगरपालिका प्रांगण तक रैली निकाली और पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके बाद व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी से मामले को लेकर वार्ता की गई। जिसमें व्यापारियों ने ट्रेड टैक्स व दुकानों के किराए में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की।

जिस पर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि ट्रेड टैक्स को बढाने को लेकर पूर्व में व्यापार मंडल अध्यक्ष व कमेटी से वार्ता हुई थी जिसमें यह भी कहा गया थी यदि इसमें किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति है तो 10 से 15 दिन के अंदर लिखित रूप से दे दे, जिसको पालिका द्वारा कम कर दिया जाएगा। लेकिन व्यापारियों द्वारा कोई अप्पति नही जताई गई, जिस पर शासन के बढ़ते दबाव के चलते इसमें बढ़ोतरी कर दी गई। वही कहा कि दुकानों में किराए को बढ़ोतरी को लेकर भ्रम फैलाया गया था जो अभी नही बढाया गया है दुकानों के किराए को व्यापारियों से वार्ता कर ही बढ़ाया जाएगा।

वही व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी व महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल ने बताया कि पालिकाध्यक्ष द्वारा जो वार्ता हुई है उसको लेकर शुक्रवार को सम्मत व्यापारियों की बैठक होगी। साथ ही पालिकाध्यक्ष के निर्णय को व्यापारियों को बताया जाएगा जिसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, ईओ अलोक उनियाल, ईओ पूजा चंद्रा, अध्यक्ष किशन नेगी, महा सचिव त्रिभुवन फर्त्याल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, उपाध्यक्ष रईश खान, तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष नासिर खान, जीत सिंह आनंद, शिवराज नेगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad
यह भी पढ़ें -  पीएम कर सकते हैं पिथौरागढ़ के गूंजी का दौरा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, तय होगा एजेंडा
Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News