Connect with us

उत्तराखण्ड

नवविवाहिता ने लगाई फांसी, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। यहां एक नवविवाहिता ने अपने आवास में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में परिजनों ने ससुरालजनों पर कई गम्भीर आरोप लगाये हैं।मिली जानकारी के अनुसार गत देर शाम यहां नई बस्ती, चंदन नगर में रहने वाली महिला सुनीता उम्र 23 साल पत्नी गौरव ने अपने घर में ही फांसी लगा आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।बताया जा रहा है कि डेढ़ महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी। इस मामले में मृतका के परिजनों ने ससुराल जनों पर कई गम्भीर आरोप भी लगाये हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News