Connect with us

उत्तराखण्ड

नहीं होगी सिंचाई व पेयजल की दिक्कत : रेखा

काबिना मंत्री ने किया नौगांव पम्पिंग योजना का लोकार्पण
-नवीन बिष्ट
अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने नौगाँव पम्पिंग लिफ्ट सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। इस अवसर केबिनेट मंत्री ने कहा कि योजना से स्थानीय जनता को समुचित लाभ पहुचेगा। उन्होंने कहा कि खेतीबाड़ी करने में किसी प्रकार की पानी की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। रेखा आर्या ने बताया कि योजना कुल 90 लाख रुपये में बन कर पूर्ण हुई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय जनता के साथ संवाद किया।उन्होंने कहा कि निश्चित ही इस सिंचाई योजना के बन जाने से क्षेत्रवासियों को पूर्व में खेतीबाड़ी करने में आ रही पानी की समस्या दूर होगी।साथ ही किसान सिंचाई के पर्याप्त साधन व पानी न होने से मायूस होते थे लेकिन अब उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा।

मंत्री रेखा आर्या ने कहख कि इस योजना के जरिये कुल 45 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। कहा कि अब क्षेत्रवासियों को अपनी खेतीबाड़ी करने में पानी की किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनावों पर रणनीति बनाने पर विचार मंथन भी किया। वह विधानसभा के मजखाली मंडल के काकड़ीघाट पहुंची। बैठक से पूर्व कैबिनेट मंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों को लेकर तैयारी करने के साथ ही राज्य व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि यह हमसब की जिम्मेदारी है कि हम सरकार की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाए । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है। इस अवसर पर मजखाली मंडल अध्यक्ष भूपाल सिंह परिहार ,मंडल महामंत्री दीपक बोरा ,जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत ,पूर्व मंडल अध्यक्ष बिशन कनवाल ,विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी ,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रीति गोस्वामी ,युवा मोर्चा अध्यक्ष (मजखाली) दीपक बिष्ट ,राजू रावत ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष (मजखाली) दीपक वर्मा ,ग्राम प्रधान जानकी देवी सहित पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Ad
यह भी पढ़ें -  लाल कुआं में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरु, चली जेसीबी
Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News