Connect with us

उत्तराखण्ड

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी नासिर हुसैन नें भारी संख्या में समर्थकों के साथ निकाला विशाल जुलुस, विकास का किया वादा

टनकपुर – भाजपा, कांग्रेस को जोरदार टक्कर दे रहे निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी नासिर हुसैन नें ने अपने समर्थकों के साथ एक विशाल जुलूस निकाला और अपनी जीत का दावा किया।
जुलूस में हजारों समर्थक शामिल हुए, जिन्होंने हुसैन के पक्ष में नारेबाजी की और उत्साह दिखाया।

नासिर हुसैन ने अपने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि यदि वे चुनाव जीतते हैं, तो सड़कों का जाल बिछाने और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

हुसैन ने यह भी घोषणा की कि उनके नेतृत्व में नगर में आधारभूत संरचनाओं के विकास के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
समर्थकों के उत्साह और विश्वास को देखते हुए हुसैन ने कहा कि यह समर्थन उन्हें आगामी चुनावों में सफलता की ओर अग्रसर करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरी-केदार QR कोड दान विवाद में मिले नए दस्तावेज!, पूर्व BKTC अध्यक्ष ने उठाई SIT जांच की मांग

More in उत्तराखण्ड

Trending News