Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर थाना दन्या ने गुड स्मार्टयन को किया परुस्कृत

दन्या। सड़क सुरक्षा जागरुकता दिवस के अवसर पर थाना दन्या पुलिस ने 33 वे सड़क सुरक्षा सप्ताह पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधित उपायों एवं यातायात के नियमों की जानकारी के साथ-साथ दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने के लिए प्रेरित किया।

कुमाऊं मंडल विकास निगम के सभागार में थाना दन्या प्रभारी सुशील कुमार के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे स्थानीय टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल के सदस्यों, पदाधिकारीयों , स्थानीय पत्रकार व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। बैठक मै डीके जोशी, बसंत पाण्डेय,गणेश पाण्डेय, राजू, इत्यादि लोग उपस्थित रहे। good smartian को थाना दन्या प्रभारी सुशील कुमार द्वारा पुरूस्कृत भी किया गया और सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी से संबंधित पम्पलेट भी वितरित किये। गुड स्मार्टयन – भाष्कर पांडे निवासी खेती, चंदन निवासी सिद्धि, करन पाठक निवासी चौडा, बसंत जोशी निवासी टकोली, अतुल बिष्ट निवासी ध्याड़ी को पुरस्कृत किया गया।
संवाददाता – खजान पाण्डेय

Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में शुरू हुआ UCC विवाह पंजीकरण विशेष शिविर, अब तक 8,790 पंजीकरण
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News