Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चे की हडताल से रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित,यात्री परेशान

मीनाक्षी

हल्द्वानी। कर्मचारी संयुक्त मोर्चे की हडताल के कारण सुबह से रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को सुबह रवाना होने वाली बसे नही जाने से लोगो को परेशानी का सामना करना पड रहा है। वही मैदानी क्षेत्र के लिए भी केवल बीस प्रतिशत बसे चल रही है। चालक, परिचालकों के ड्यूटी पर नही आने से स्टेशन और वर्कशॉप मे बसे खडी हो गई है। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार बसों को जरूरत के अनुसार भेजा जा रहा है। देहरादून मे आज होने वाली वार्ता के सफल होने पर संचालन बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  15 अगस्त पर देहरादून का ट्रैफिक प्लान जारी, परेड ग्राउंड के आसपास रहेगा जीरो-जोन

More in Uncategorized

Trending News