Connect with us

Uncategorized

खनन सामग्री से लदे डंपर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने काटा हंगामा


उधमसिंह नगर में खनन सामग्री से लदे डंपर ने एक युवक की जान ले ली. टैगोर नगर निवासी सागर मंडल की रविवार को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. जिसके बाद पूरे क्षेत्र में मातम और गुस्से का माहौल है।घटना शक्तिफार्म क्षेत्र की है, जहां अवैध खनन से जुड़े डंपरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार सागर मंडल सड़क पार कर रहा था, तभी रफ्तार से आ रहे रेत से लदे डंपर ने युवक को कुचल दिया. हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक के परिवार ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार अवैध खनन हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं.हादसे के बाद नाराज़ ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. नगर पंचायत शक्तिगढ़ के अध्यक्ष सुमित मंडल खुद धरने पर बैठ गए हैं. उनके साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग भी जुटे हुए हैं. पीड़ित परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर क्षेत्र में अवैध खनन नहीं रुका तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा. गौरतलब है कि नगर पंचायत शक्तिगढ़ क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. बावजूद इसके प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है

Ad
यह भी पढ़ें -  टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, पूजा-अर्चना कर लिया भगवान का आशीर्वाद

More in Uncategorized

Trending News