Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में हादसे का शिकार हुआ पिकअप वाहन, कई लोग घायल

पुरोला तहसील मुख्यालय से सिर्फ सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित खलाड़ी-पुजेली-मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। पिकअप वाहन में खलाड़ी गांव के चार ग्रामीण समेत सात मजदूर सवार थे। सातों घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उप जिला चिकित्सालय पुरोला ले जाया गया। जहां पर चार घायलों की गंभीर स्थित को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार बीते सांय खलाड़ी सेब के बगीचों में मजदूरों व बगीचे का सामान ले जा रहा पिकअप वाहन यूके 07 सीबी 9015 खलाड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर सड़क के बाहर खेतों में पलट गया। इस दौरान सात लोग घायल हो गए, जिनमें से चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों में चार खलाड़ी गांव के और तीन नेपाली मजदूर हैं। सभी घायलों को ग्रामीणों ने बाहर निकाल कर 108 की मदद से उप जिला चिकित्सालय पुरोला भेजा गया। जहां पर सभी का उपचार किया गया। घायलों का उपचार कर रहे डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि करण, नीरज, गौतम और शुभम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उन्होंने बताया कि अन्य लोगों का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

Ad
यह भी पढ़ें -  16 June Uttarakhand Weather Update: IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

More in उत्तराखण्ड

Trending News