Connect with us

उत्तराखण्ड

गंगोत्री हाईवे पर पलटी तीर्थयात्रियों की बस, कई घायल

उत्तरकाशी। मध्‍य प्रदेश के यात्रियों की बस गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी से गंगोत्री को जा रही मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों की बस झाला के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।‌बस में सवार पांच तीर्थ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बस में कुल 28 तीर्थ यात्री सवार थे। जो अन्य वाहनों के जरिए गंगोत्री धाम भेजे गए हैं। इन तीर्थयात्री ने गुरुवार को यमुनोत्री धाम के दर्शन किए थे।करीब चार घंटे तक गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध रहा है। इस दौरान दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बीआरओ की मशीनरी के जरिए बस को हटाकर राजमार्ग को चालू किया गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-बंद कमरे में युवक की मौत से सनसनी, साथ रह रही परवीन लापता; जांच में जुटी पुलिस

More in उत्तराखण्ड

Trending News