Connect with us

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त,तीन घायल

चंपावत। जनपद चम्पावत HPU के जवान बने देवदूत, चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग धौन के पास दुर्घटनाग्रस्त वाहन से 03 घायलों को रेस्क्यू कर बचायी गयी जान

जनपद चम्पावत के कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत वाहन संख्या UK07AO-3916 जो कि देहरादून से पिथौरागढ़ को जा रही थी । चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में धौन से 01 किलोमीटर पहले अनियन्त्रित होकर 40-50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी । उक्त वाहन में पिथौरागढ़ निवासी एक ही परिवार के 03 व्यक्ति बैठे थे। जो कि गम्भीर रुप से घायल हो गये थे।

राष्ट्रीय राजमार्ग में पेट्रोलिंग कर रहे जनपद चम्पावत हिल पट्रोल यूनिट (HPU) के जवानों को जैसे ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली तो उनके द्वारा तत्काल स्थानीय लोगो की मदद से गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दुर्घटनाग्रस्तों को रेस्क्यू कर राजमार्ग तक सकुशल निकाला गया तथा निजी वाहन से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय चम्पावत भेजा गया है।

घायलो का विवरण
01-प्रेम सिंह धामी, उम्र-84 वर्ष, निवासी देहरादून । (ससुर)
02-लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, उम्र-63 वर्ष, निवासी पिथौरागढ़। (पति)
03-हेमा बसेड़ा पत्नी लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, उम्र-55 वर्ष, निवासी पिथौरागढ़। (पत्नि)

पुलिस टीम में,
01-कानि. जीवन सिंह सौन
02-कानि.दुर्गानाथ
03-कानि. सुनील आगरी
04-कानि. तुलसी प्रसाद भट्ट

संवाददाता:- गौरव शर्मा टनकपुर

यह भी पढ़ें -  बनबसा में गौवंश के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

More in उत्तराखण्ड

Trending News