Connect with us

उत्तराखण्ड

प्यार में पनपा ज़हर: लिव-इन पार्टनर ने चाकू से गला रेतकर की युवती की हत्या, पुलिस ने घंटों में पकड़ा कातिल

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। नवोदय नगर कॉलोनी में एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी को महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान हंसिका यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सीतापुर, उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। आरोपी प्रदीप भी सीतापुर का निवासी है और हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एक कंपनी में कार्यरत है। दोनों के बीच स्कूल समय से ही प्रेम संबंध थे और वर्ष 2021 में माता-पिता की मृत्यु के बाद हंसिका प्रदीप के साथ लिव-इन में रहने लगी थी। प्रदीप ने ही हंसिका को सिडकुल में नौकरी दिलाई थी।

करीब चार साल तक एक साथ रहने के बाद, एक महीने पहले दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए और हंसिका प्रदीप से अलग होकर अपनी सहेली के साथ रोशनाबाद में रहने लगी। इस दौरान प्रदीप, हंसिका के भाई वरुण यादव के साथ हेतमपुर गांव में रहने लगा।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि हंसिका की नजदीकियां किसी अन्य युवक से बढ़ने लगी थीं, जिससे प्रदीप नाराज था। इसी नाराजगी में उसने 7 जुलाई को हंसिका को नवोदय नगर में मिलने बुलाया और पहले से चाकू साथ लेकर पहुंचा। बातचीत के दौरान जब हंसिका ने प्रदीप के साथ रहने से मना कर दिया, तो वह आगबबूला हो गया और चाकू से हंसिका का गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  नंदा राजजात के पड़ाव वाण को मिलेगी बड़ी सौगात!, 1.36 करोड़ से बनेगी पार्किंग, 84 वाहन होंगे पार्क

पुलिस ने वारदात के बाद क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया और संभावित स्थानों पर छापेमारी कर आरोपी प्रदीप को धर दबोचा। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। वहीं, घटना के खुलासे पर पुलिस कप्तान ने सिडकुल थाना टीम की सराहना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News