Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते किया गिरफ्तार

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में डीसी फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता कोतवाली लालकुआं सोमेंद्र सिंह द्वारा मय टीम के क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत रोहित आर्य पुत्र कृष्ण कुमार निवासी तिवारी नगर प्रथम बिन्दुखत्ता थाना लालकुआं उम्र 20 वर्ष को पोल्ट्री फार्म के पास, तिवारी नगर प्रथम, बिंदु खट्टा के पास से कुल 66 पाउच, लगभग 23 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 के अंतर्गत आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

यह भी पढ़ें -  CM ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, बोले इससे अनमोल उपहार कुछ और नहीं हो सकता

More in उत्तराखण्ड

Trending News