Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में बुजुर्ग महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना,जांच में जुटी पुलिस

मीनाक्षी

हल्द्वानी शहर में आज के समय में दिन पर दिन अपराधी गतिविधियां बढ़ती जा रही है एक ऐसे ही मामला हल्द्वानी में चेन स्नेचिंग का सामने आया है बता दे कि सड़क पर चल रही बुजुर्ग महिला के साथ की वारदात हुई है इसके बाद बुजुर्ग महिला के भाई कमल सिंह बगड़वाल ने मुखानी थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बहन की उठाई तोले की चेन छीनने की घटना हुई हैं

उन्होंने कहा आज प्रातः 6:20 पर मेरी बहन धनुली देनी घर कालिका कॉलोनी से ओम शांति केन्द्र ब्लाक की ओर जा रही थी, तभी कठधरिया की ओर से आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने लक्ष्मी मैरिज गार्डन के पास पीछे से धक्का देकर उनके गले से 2.5 तोले की सोने की चेन छीन कर ऊंचापुल की ओर को भाग गये। जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है

Ad
यह भी पढ़ें -  देहरादून समेत आठ जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

More in Uncategorized

Trending News