Connect with us

उत्तराखण्ड

दशहरे में एलपीजी गैस सिलेंडर के घटे दाम, लोगों में खुशी

हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम रिवाइज किये जाते हैं। लेकिन अधिक बदलाव कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में देखे जाते है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बड़ोतरी नहीं होती है।लेकिन यदि आपका खर्च कम हैं तो आप ये सिलेंडर लेकर अपना खर्च घटा सकते हैं। जी हां यहां बात कंपोजिट गैस सिलेंडर की हो रही है। जिसे पेट्रोलियम कंपनीज नें मंजूरी दे दी है। इसकी कीमत आम एलपीजी सिलेंडर से 300 रुपए तक कम हैं . यानि यह सिलेंडर 500 रुपए से कम दाम में ही आपके घर पहुंच जाएगा। हालांकि यह सिलेंडर अभी कुछ बड़े शहरों में ही उपलब्ध है।लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए पेट्रोलियम कंपनीज ने कंपोजिट गैस सिलेंडर को विकल्प को तौर पर पेश किया है। जिसकी कीमत आम घरेलू सिलेंडर से पूरे 300 रुपए कम है। जी हां इंडेन कंपनी का कंपोजिट सिलेंडर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 519 रुपए में मिल रहा है। वहीं आपको बता दें कि ये नया प्रकार का सिलेंडर है जिसे कंपोजिट सिलिंडर का नाम दिया गया है। फिलहाल इंडेन यानी इंडियन ऑयल यह सिलेंडर उपलब्ध करा रही है। जानकारी के मुताबिक इस सिलेंडर में 10 किग्रा ही एलपीजी गैस आती है। साथ ही इस सिलेंडर की खासियत यह है कि ये पारदर्शी होते हैं। साथ ही ये उठाने में भी हल्का होता है।आपको बता दें कि कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम तो हर माह कुछ न कुछ रिवाइज होते हैं। लेकिन घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया जाता है। इसलिए लोगों प्रतिमाह धर्य के सिवा कुछ नहीं मिलता।14.2 किलो के घरेलू गैस सिलिंडरों के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, अभी भी 14 किग्रा वाला एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट 800 रुपए से ज्यादा हैं। वहीं आपको बता दें कि कंपोजिट गैस सिलेंडर अभी पूरी तरह से मार्केट में नहीं आया है। कुछ स्थानों पर ही यह मिल रहा है। बताया जा रहा है कि जिन घरों में गैस की कम खपत है ये सिलेंडर उनके लिए बहुत खास हो सकता है।

यह भी पढ़ें -  त्योहारी सीजन से पहले सब्जियों के दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट, टमाटर हुआ लाल तो प्याज भी खूब रुला रहा

More in उत्तराखण्ड

Trending News