Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

रिपोर्ट – बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बता दें कि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने स्थानीय राजदीप होटल में पत्रकार वार्ता कर सरकार द्वारा पेश किए गए‌ बजट के बारे में बताया कि भाजपा सरकार द्वारा जो वजट पेश किया गया। यह वजट आर्थिक सर्वेक्षण साबित करता है कि राज्य सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य की आर्थिक विकास दर की रफ्तार 7.09 फीसदी हो गयी है जो राष्ट्रीय विकास दर के अनुमान 7 फीसदी से भी अधिक है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने यह भी कहा कि प्रति व्यक्ति आय भी रिकॉर्ड 10:05 इजाफे के साथ 2 लाख तेतीस हजार हो गयी है। राज्य की अर्थव्यवस्था 3 लाख करोड़ के पार 302000 करोड़ की हो गयी है।

इसी वर्ष प्रदेश के 5 जिलों में पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति हो जाएगी। विश्व बैंक की मदद से 975 करोड़ की परियोजना पूरी होने जा रही है। जिससे 87 हज़ार से अधिक परिवारों के लिए पूर्ण पेयजल सुनिश्चित होगा। वहीं 100 शाहरों में से 25 शहरों में 67 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित लगाये जाएंगे।


Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  सुनार से लूट के बाद से चल रहे थे फरार,पुलिस से मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली

More in उत्तराखण्ड

Trending News