Connect with us

उत्तराखण्ड

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरिद्वार पहुंचे, वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ में करेंगे शिरकत

हरिद्वार: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हरिद्वार पहुंचे। वह यहां गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ कार्यक्रम के समापन समारोह में भाग लेंगे।

बता दें कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके उद्घाटन कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे थे।

दूसरे दिन भारत की संस्कृति की वर्तमान चुनौतियां : स्वामी दयानंद एक समाधान विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई थी। इस दौरान केंद्रीय कानून एवं न्याय, संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में खड़गे की जनसभा से पहले ट्रैफिक को लेकर बड़ा अलर्ट

More in उत्तराखण्ड

Trending News