Connect with us

Uncategorized

रामनगर: बगीचे में घास काट कर रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, बुरी तरह से नोचा

नैनीताल: रामनगर तराई पश्चिमी वन विभाग के रामनगर रेंज स्थित कालूसिद्ध में बगीचे में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले होते ही आसपास की महिलाओं सहित ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ मौके से भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलते ही वन विभाग के टीम मौके पर गश्त कर रही है। वहीं महिला का उपचार रामनगर के अस्पताल में चल रहा है।

52 वर्षीय प्रभा देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार कालूसिद्ध की रहने वाली है। महिला शुक्रवार की सुबह पास के ही बगीचे में पशुओं के लिए खास काटने गई थी। इसी बीच वहां पर मौजूद एक तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। हमला होते ही आसपास घास काट रही महिलाओं ने शोर मचाया तो कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लोगों को आता देख तेंदुआ मौके से भाग गया। वहीं घायल महिला को रामनगर की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।

मौके पर पहुंचे रामनगर रेंजर जेपी डिमरी ने बताया तेंदुआ को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाया जा रहा है

यह भी पढ़ें -  एआई ने पत्रकारिता को नए मोड़ पर खड़ा कियाः प्रो. दुर्गेश पंत

More in Uncategorized

Trending News