Connect with us

Uncategorized

शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

मीनाक्षी

चंपावत जिले के बनबसा थाना क्षेत्र का मामला है।यहां पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है. पीड़िता ने बताया कि वो बनबसा नगर निवासी एक व्यक्ति के घर पर घरेलू काम करती है. महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले उसे शराब पिलाई. शराब पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया.महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा. तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

Ad
यह भी पढ़ें -  Kainchi Dham - कैंची धाम स्थापना दिवस पर वाहनों की एंट्री रहेगी बंद, भंडारा और मार्ग पर पार्किंग की अनुमति नहीं

More in Uncategorized

Trending News