Connect with us

उत्तराखण्ड

गंभीर बीमार शिक्षकों को तबादलों में मिलेगी राहत

देहरादून– देहरादून में महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी राजकीय शिक्षक संघ प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इसमें डीजी शिक्षा ने आश्वासन दिया कि समय पर मेडिकल सर्टिफिकेट न बना पाएं गंभीर रूप से बीमार शिक्षकों को भी तबादले में राहत मिलेगी। उन्हें फिलहाल यथावत रहने दिया जाएगा। इसके अलावा गर्मी की छुट्टियों के दौरान अंक सुधार परीक्षा की तैयारी करने वाले अटल उत्कृष्ट स्कूलों के शिक्षकों को ईएल का आदेश जल्द जारी किया जा रहा है। डीजी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने राजकीय शिक्षक संघ की 10 विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सहित सभी पर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: टायर फटने से ट्रक में घुसी कार, टूर एंड ट्रेवल व्यवसायी की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News