Connect with us

उत्तराखण्ड

मां नंदा सुनंदा मंदिर समिति का पुनर्गठन

प्रेम सिंह दानू

बिंदुखत्ता। इंदिरा नगर प्रथम स्थित मां नंदा सुनंदा मंदिर समिति का चार दिवसीय ऐतिहासिक धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद समिति का पुनर्गठन किया गया। पुरानी समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया, जिसमें कमल दानू को अध्यक्ष, इंदर सिंह बिष्ट को सचिव और किशन सिंह सुयाल को प्रबंधक चुना गया। इसके अलावा भारत सिंह जेठ को कोषाध्यक्ष, राम सिंह बिष्ट को उप प्रबंधक, लक्ष्मण सिंह बिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुन्नी बिष्ट, धना देवी व विनोद सिंह सियोल को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं त्रिलोक सिंह बिष्ट, नीमा देवी और प्रिया बिष्ट उपसचिव तथा विनोद सांगला प्रचार मंत्री बने।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व समिति के अध्यक्ष देवराज सिंह दानू, सचिव गोविंद सिंह जेठा, प्रबंधक सुशील यादव, कोषाध्यक्ष नवीन कलौनी और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी। अध्यक्ष कमल दानू ने कहा कि समिति प्रतिवर्ष क्षेत्रवासियों के सहयोग से भव्य आयोजन करती रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : एसपी क्राइम जगदीश चन्द्र की IPS में हुई पदोन्नति…

More in उत्तराखण्ड

Trending News