Connect with us

उत्तराखण्ड

शहीदों का सम्मान स्वयं का सम्मान: धामी


मुख्यमंत्री ने धामदेव में षहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए
छोडे़ नहीं जाएंगे परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले

-नवीन बिष्ट
अल्मोड़ा। हमारे युवाओं को नर सिंह एवम् टीका सिंह के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद रखते हुए देष के विकास में योगदान  देना चाहिए। यह कहना है प्रदेष के मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी का। वह आज तहसील जैंती के  धामदेव में सालम क्रांति दिवस में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री  ने षहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पितकर शहीद नर सिंह एवं टीका सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वतंत्रता सेनानी नर सिंह और टीका सिंह  ने अग्रेजोें से लड़तेहुए 25 अगस्त 1942 को इस स्थान पर बलिदान दिया था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहीदों का सम्मान स्वयं का भी सम्मान है। शहीदों के सम्मान में नंगे पैर दिए अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के वीर सपूतों को याद करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया है , जिसके तहत आजादी के ऐसे अनगिनत अमर शहीदों को याद किया गया। उन्होंने हर घर झंडा अभियान में भागीदारी के लिए जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया। वही यूके एस एस एस सी पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि होनहार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जो भी गड़बड़ी हुई है उसकी जाँच की जा रही है। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी, यही नही ऐसी गड़बड़ियां करने वालो के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाएगा। जिसमें उनके खिलाफ गुंडा एक्ट, रासुका यहाँ तक कि  गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी, उनकी संपती तक जब्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी परीक्षाओं में भी विलंब न हो, इसके लिए पूरा मैकेनिज्म तैयार किया गया है।

उन्होंने कहाकि आज देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। कहा कि भारत की परिस्थितियां पहले की अपेक्षा काफी बदल गई हैं। उन्होंने कहा कि देश की सेना अब दुश्मनों की गोली का जवाब गोलों से देती है, इसके लिए सेना को निर्णय लेने की छूटदी गई है। उन्होंने कहा कि मानस कोरिडोर के तहत कुमाऊं के सभी प्रमुख मंदिरों का कायाकल्प किया जाएगा, उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। कहा कि समान नागरिक संहिता की दिशा में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए गठित समिति की कई अहम बैठकें भी करली गई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के विकास  को समर्पित है। पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल द्वारा दिए गए 67 कार्यों के ज्ञापन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि जनहित को देखते हुए सभी कार्यों को पूरा किया जाएगा ।

यह भी पढ़ें -  मतदान के दिन जिले में आम जनता के आवश्यक वाहनों की आवागमन पर कोई प्रतिबंध नही : नोडल अधिकारी

उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम का विकास भी मास्टर प्लान के तहत प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने कहा की पिछली बार उनके द्वारा सालम के लिए की गई पचास लाख की घोषणा का टेंडर भी हो गया है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने आगामी पांच वर्षो मेंराज्य की जीडीपी को दुगना करने की बात कही, इसके लिए कहा कि सरकार लगातार इस दिशा में प्रयासरत है। सालम क्रांति पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने की भी बात कही, जिससे आने वाली पीढ़ी सालम का इतिहास जान सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए 10 लाख की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में तीस लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आना एक रिकॉर्ड है।
      यहां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की आजादी के स्वतंत्रता संग्राम में वीर शहीदों को याद करते हुए कहा कि सालम की धरती वीरों की धरती है।नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी कार्य क्रममें शिरकत की तथा शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही कहा कि देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूल पाएगा। क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि दलगत   राजनीति से ऊपर उठकर सभी को शहीदों के सम्मान में भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए भी कहा कि वह जानता से किए वादों को पूरा करने एवं अधूरे कार्यों को पूर्ण करने को संकल्पित हैं।
इस अवसर पर यहां पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व   विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्सवाण, बीजेपी जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, डीसीबी चेयरमैन ललित लटवाल,  भाजपा महिला मोर्चा की किरन पंत, दिनेश कुंजवाल, प्रकाश भट्ट, मदन सिंह बिष्ट, सुरेश भट्ट, आनन्द सिंह बोरा, सुरेन्द्र मेहरा, राजेश बहुगुणा, सालम स्मारक समिति के अध्यक्ष किशन सिंह कन्याल समेत अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रताप राम ने किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News