Connect with us

कुमाऊँ

बिन्दुखत्ता बचाओ, राजस्व ग्राम का दर्जा दो नारे के साथ क्षेत्रवासी उतरे सड़कों पर

लालकुंआ। बिन्दुखत्ता बचाओ राजस्व ग्राम का दर्जा दो नारे के साथ बुधवार को हजारों की संख्या में क्षेत्र के लोग सड़कों पर उतरे। सबसे पहले क्षेत्र के लोग जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय काररोड में एकत्रित हुए, जहां पर उन्हें कई लोगों का समर्थन मिला। सभी वक्ताओं ने अपनी बात रखी। जिसमें गोला संघर्ष समिति का भी पूर्ण समर्थन मिला। क्षेत्र की कोई भी वाहन खनिज लेने गोला को नही गए।

सभा में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा देखने को मिली।
रेली को समर्थन देने वालो में पूर्व मंत्री हरिश चन्द्र दुर्गापाल,हरेंद्र बोरा, राजेन्द्र खनवाल, डॉक्टर बालम बिष्ट सहित कई लोगो की भागीदारी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण रूप से बिन्दुखत्ता संघर्ष समिति के हरीश बिसोती, पुष्कर दानू ,कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, गिरधर बम,कमल दानू विजय सामन्त,गोविंद बल्लभ भट्ट कई दिनों से पूरी तैयारी में जुटे रहे। पूर्व सैनिक संगठन का भी रैली को भारी समर्थन रहा।

कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाया महिलाओं की भूमिका भी रैली को सफल बनाने में अहम रही, जिसमें मुख्य रूप से राधा दानू ,विमला जोशी,माया देवी ,उर्मिला धामी, फुला देवी, के अलावा रूप सिंह जीना केदार दानू देवी दत्त पांडेय, वीरेंद्र दानू,भगवान सिंह धामी,कविराज धामी, बलवंत सिंह दानू , सहित कई जन प्रतिनिधि सामिल रहे मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भीड़ लगभग 5000 हजार से ऊपर आंकी गई। बाद में बिन्दुखत्ता संघर्ष समिति ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।

–प्रेम सिंह दानू

Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में फैसले से पहले अलर्ट मोड पर नैनीताल पुलिस,

More in कुमाऊँ

Trending News