Connect with us

उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पत्रकार व कथाकार स्वर्गीय आनंद बल्लभ उप्रेती का 12 वां स्मृति एवं सम्मान समारोह का 23 फरवरी को होगा आयोजन-डॉ पंकज उप्रेती

हल्द्वानी। वरिष्ठ पत्रकार व कथाकार स्व. आनन्द का 12वां स्मृति व सम्मान समारोह 23 फरवरी को होगा। समारोह की तैयारियां चल रही हैं। हिमालय का लोक जीवन पर प्रभाव एवं लला जसुली विषय पर होने वाले सेमिनार के आधार वक्ता गंगा सिंह पांगती, राम सिंह सोनाल, श्रीमती अंजनी बोनाल होंगे। आयोजन समिति की बैठक में रविवार को डा. पंकज उप्रेती, फली सिंह दताल, धीरज उप्रेती ने बताया इस बार आनन्दश्री सम्मान प्रधान आयकर आयुक्त नरेन्द्र सिंह जंगपांगी, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डा. आनन्द सिंह उनियाल, नाकुरी पट्टी के समाजसेवी गंगा सिंह पांगती, शौका संस्कृति को समर्पित पूजा जंगपांगी बागेश्वर, रं संस्कृति को समर्पित अंजलि बोनाल लखनऊ, पर्वतीय संस्कृति में सक्रिय भूपाल सिंह बिष्ट बरेली, लोक गीत संगीतकार पूरन सिंह दानू बरेली, पत्रकार अमित उप्रेती, सुमित जोशी, संतोष जोशी, पवन कुंवर, दिनेश पांडेय को दिया जाएगा।
कार्यक्रम के लिए हिमालय संगीत शोध समिति के कलाकार भी तैयारी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : 190 नशीले इंजेक्शन के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

More in उत्तराखण्ड

Trending News