Connect with us

उत्तराखण्ड

टनकपुर कोतवाली पुलिस नें 7.10 ग्राम स्मैक के साथ दबोचे तीन तस्कर

टनकपुर। ऑपरेशन क्रेकडाउन के तहत पुलिस नें तीन युवकों पर शिकंजा कसते हुए 7.10 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ़्तार।

चम्पावत पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम नें सलीम कुरैशी पुत्र स्वर्गीय जाबिर कुरैशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 7, टनकपुर, संजय गंगवार पुत्र कल्लू सिंह, निवासी वार्ड नंबर 7, टनकपुर उम्र 24 वर्ष एवं मंगल गंगवार पुत्र कल्लू सिंह, निवासी वार्ड नंबर 7, टनकपुर उम्र 27 वर्ष के कब्जे से कुल 7.10 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ़्तार किया।

वही पुलिस के अनुसार तीनों युवक काफी लम्बे समय से मैदानी क्षेत्रों से स्मैक की तस्करी कर टनकपुर क्षेत्र में युवाओं को स्मैक ऊँचे दामों में बेचकर युवाओं को नशे का आदि बनाया जा रहा था।

वही पुलिस टीम में कोतवाल चंद्र मोहन सिंह, तेजकुमार चौकी प्रभारी मनिहारगोठ, कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल सूरज कुमार, कांस्टेबल दिलीप कुमार, कांस्टेबल अनिल गुप्ता, मौजूद रहे।

रिपोर्ट – विनोद पाल

यह भी पढ़ें -  श्रम कार्ड के लिए मेडिकल बनवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे महिलाएं और युवा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News