Connect with us

उत्तराखण्ड

टनकपुर पुलिस ने बैटरी चोरी के मामले में दो बैटरी चोरों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – विनोद पाल
चम्पावत – टनकपुर छेत्र से एनएचपीसी की विभागीय क्रेन से बैटरी, बैटरियों के कनैक्शन केवल व स्टील वायर रोप चोरी हो गये थे। इस मामले पर कार्यवाही करते हुए उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सुराग लगाकर चोरी करने वाले 02 चोर गिरफ्तार किए गए हैं । दोनों चोर एक ही स्थान के रहने वाले हैं । जिनमे से एक का नाम है
अमित मण्डल पुत्र गौरव मण्डल निवासी बंगाली कालोनी सुभाषनगर, वार्ड नं0 03 थाना टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र 26 वर्ष है।
वही दूसरे चोर का नाम पता गोविन्द शर्मा पुत्र राजू शर्मा निवासी बंगाली कालोनी सुभाषनगर, वार्डनं0 03 थाना टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र 23 वर्ष है।
चोरी किए गए सामानों में से एक अभियुक्तगण से 01 चोरी की बैटरी एक्साइड लाल रंग की बरामद की गई तथा बैटरी लीड आदि बरामद किया गया है।

चोरी का सामान बिक्री से सम्बन्धित रुपया 2000/- धनराशी अभियुक्तगण से नगद बरामद किये गये. पुलिस टीम में जितेंद्र सिंह बिष्ट उप निरीक्षक टनकपुर, हेड कांस्टेबल आशुतोष कुमार, हेड कांस्टेबल मोहन तोम्कयाल, कॉन्स्टेबल जितेंद्र राणा, मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड लोअर पीसीएस के 54 पदों पर भर्ती…आवेदन शुरू, 26 नवंबर तक मौका

More in उत्तराखण्ड

Trending News