Connect with us

कुमाऊँ

झाड़ियों में मिली युवक की लाश,शरीर पर चाकू के निशान, जांच में जुटी पुलिस

किच्छा। उधम सिंह नगर के किच्छा में आज प्रातः एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऐसा प्रतीत हो रहा कि युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया। दूध लेकर जा रही एक महिला ने शव को झाड़ियों में देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लिया, और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस लापता लोगों के भी रिकॉर्ड खंगाल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार आज प्रातः दूध लेकर जा रही एक महिला ने ग्राम बड़ा के किनारे स्थित मंदिर के पास झाड़ियों में एक शव पड़ा देखा,इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलभट्टा थाना प्रभारी राजेश पांडे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे। युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या की गई थी, मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष के करीब बताई जा रही है। उसके गले पेट व पीठ पर चाकू के तमाम निशान दिखाई दे रहे हैं। मृतक के पास से बरामद बैग में शराब की 2 बोतलें, एक बच्चे की जैकेट भी रखी मिली, लेकिन उसके पास से ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। घटनास्थल के आसपास कही पर खून के निशान भी नहीं मिले, पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या वहां नहीं,कही और की गई हत्या कर उसका शव लाकर झाड़ियों में फेंका गया है। घटना स्थल का एसपी सिटी ममता बोहरा ने भी जायजा लिया। उन्होंने पुलभट्टा पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलभट्टा एसओ राजेश पांडे ने बताया मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल घटना का खुलासा अभी नहीं हो पाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News