Connect with us

उत्तराखण्ड

भू धंसाव के मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं जोशीमठ के बाद अब बेरीनाग में भी सामने आया भू कटाव का मामला

बेरीनाग। बेरीनाग में थाना निकट क्षेत्र लगातार भूमि धसाव होने के कारण कई मकानों में दरारें आने के कारण को जान माल का खतरा हो गया है।

जिसको लेकर लोगो ने एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौपा और बताया कि थाना के समीप बगीचे में कई वर्षों से लगातार भूमि कटाव जारी है। जिससे अनेक मकानों में दरारें आई हुई है जिससे परिवारों को जान-माल का खतरा पैदा हो चुका है। पूर्व में भी बरसात के दौरान लगातार जमीन का धसाव हो रहा। शीघ्र भूमि का कटाव रोकने के लिए कार्रवाई करने की मांग की। ।

ज्ञापन देने वालो में सभासद बलवंत धानिक नरेन्द्र सिह, बलवन्त सिह, बसंन्त खाती, श्याम सिह, जीवन सिह आदि कई लोग मौजूद रहे। इधर एसडीएम ने बताया की शीघ्र की स्थलीय निरीक्षण कर उचित कार्रवाई करने की बात कही।

यह भी पढ़ें -  श्रम कार्ड के लिए मेडिकल बनवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे महिलाएं और युवा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News