Connect with us

उत्तराखण्ड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लिए भराडीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री कल होगा भव्य कार्यक्रम।

गैरसैंण। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराडीसैंण में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी महोदय आज भराडीसैंण पहुँच गए हैं।मुख्यमंत्री महोदय का भराडीसैंण पहुँचने पर हैलीपेड में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सन्दीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश पंवार ने उनकी अगवानी की। इसके पश्चात, शानदार सेरेमोनियल ड्रेस में सजे चमोली पुलिस के जवानों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय को सलामी देकर उनका सम्मान किया गया। साथ ही छोलिया लोक नृत्य और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया गया।कल, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भराडीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में राज्य का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री धामी के अलावा लगभग 10 देशों के राजदूत और हजारों की संख्या में योग प्रेमी तथा स्थानीय लोग भाग लेंगे और सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। इस आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आईपीएल में बड़ा फेरबदल: हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आएंगे

More in उत्तराखण्ड

Trending News