Connect with us

उत्तराखण्ड

संदिग्ध अवस्था में हुई महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा। यहां कसार देवी इलाके में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत की खबर सामने आ रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि महिला का एक साल पहले विवाह हुआ था। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

मौके पर पहुंचे एसएसआई ने बताया कि घटना आज सुबह करीब 5 बजकर 45 मिनट के आसपास की है। महिला के शरीर का कुछ हिस्सा जला हुआ है। मृतक महिला का नाम शोभा देवी (27) किशन निवासी मटेना डीनापानी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।महिला के शरीर के कुछ हिस्से के जले होने के कारण पुलिस भी मामले को गंभीरता से ले रही है। शहव को देखकर अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। जानकारी के अनुसार आगे लगने के कारण ही महिला की मौत हुई है। हालांकि मौत की असल वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही लग पाएगा।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

More in उत्तराखण्ड

Trending News